फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी-पानी से बिजली गुल

Wed, 15 Jun 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
आंधी के चलते राहगीरो को काफी परेशानी हुयी।
विज्ञापन
आंधी-पानी के चलते शहर से लेकर देहात इलाकों के बिजली व्यवस्था गड़बड़ हो गई। देेहात के कई इलाकों में बिजली के पोल उखड़ गए। इसके साथ ही तार टूटकर गिर गए। जिसके चलते बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। देर रात तक बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। उधर, मौसम सुहाना होने से रोजेदारों को राहत मिली।
विज्ञापन


बुधवार को दिन में तपिश रही। लेकिन शाम चार बजे मौसम का रुख बदल गया। साढ़े चार बजे आसमान में काले बादल छा गए। कुछ देर बाद तेज हवा चलने लगी। इसके साथ ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं के चलते देहात इलाकों में बिजली के पोल उखड़ गए। इसके चलते देहात के गांवों में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौसम का तेवर बदलने लोगों को सुकून मिला। बारिश शुरू होते ही बच्चे और युवा छतों पर आ गए। बारिश में जमकर मस्ती की। शाम को इफ्तार के समय मौसम सुहाना हो गया। इसके चलते रोजेदारों को राहत मिली।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें