फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हियुवा ने डीएम को ज्ञापन दिया

Wed, 15 Jun 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
हियुवा कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौपा।
विज्ञापन
धर्मांतरण को लेकर हियुवा कार्यकर्ताओं में उबाल है। बुधवार को नाराज हियुवा कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर धर्मांतरण पर रोक लगाने की मांग की है। इसके साथ ही गौरा बरहज में एक व्यक्ति के मकान पर मीनार गिरने से हुए नुकसान की भरपाई की मांग की गई। 
विज्ञापन


हियुवा कार्यकर्ता बस स्टेशन स्थित एक होटल में एकत्र हुए। जिला संयोजक नीरज शाही ने कहा कि जिले के तरकुलवा इलाके में हमेशा धर्मांतरण की बात सामने आती है। इस बार भी इसी क्षेत्र में धर्मांतरण हुआ है। जिलाध्यक्ष मुन्ना राय ने कहा कि सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक नहीं पहुंच पा रही है। प्रशासन के लोगों को चाहिए कि वे इस दिशा में कार्य करें। जिला उपाध्यक्ष और तरकुलवा ब्लॉक के प्रभारी नीरज श्रीवास्तव ने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र में हो रहे धर्मांतरण पर प्रशासन रोक लगाए। धर्मांतरण जिले के खुफिया विभाग की विफलता का परिणाम है। 

इसके बाद हियुवा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर डीएम को संबांधित चार सूत्रीय ज्ञापन एडीएम वित्त को दिया। ज्ञापन देने वालों में गुड्डू पहलवान, अमित मोदनवाल, रणविजय सिंह, मिथिला यादव, अजय वर्मा, शंभू चौरसिया, सत्येंद्र पांडेय, राकेश मिश्रा, जयराम, नरसिंह पटेल, विनोद, पिंटू गोंड समेत कई अन्य हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें