फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी-बारिश से तबाही... कहीं पेड़ गिरे, बिजली भी बाधित

Wed, 27 May 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। सोमवार की रात आंधी के साथ आई बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में तबाही मचाई। कुछ घंटों के लिए जन जीवन अस्त- व्यस्त हो गया। इस दौरान जहां कई बिजली के खंभे टूट गए तो कहीं पेड़ धराशायी हो गए। गह-जगह बिजली के पोल गिरने से बिजली आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई।
विज्ञापन


भटनी प्रतिनिधि के मुताबिक, आंधी-बारिश के दौरान फाल्ट के कारण नगर समेत करीब 100 गांवों की बिजली आपूर्ति मंगलवार शाम बहाल हुई। करीब 16 घंटे बाद लगातार बिजली गुल रहने से लोगों को पेयजल, घरेलू कामकाज में परेशानी का सामना करना पड़ा। अवर अभियंता प्रमोद कुमार ने बताया कि कई जगहों पर फाल्ट हुआ था। पूरे दिन मरम्मत के बाद शाम को आपूर्ति बहाल कराई गई है।
खुखुंदू प्रतिनिधि के मुताबिक, आंधी-बारिश के दौरान मंगलवार भोर में जैन मंदिर रोड पर स्थित एलटी तार पर चिलबिल का पेड़ गिर गया, जिससे बनिया टोली, पईलहां, उत्तर मोहल्ला समेत 225 घरों की बिजली गुल हो गई। निगम के कर्मचारियों ने पेड़ काटकर तार जोड़ने में मंगलवार दिनभर का समय लगा दिया। ऐसे में इन इलाकों में 12 घंटे बाद आपूर्ति बहाल हुई।
विज्ञापन

देसही देवरिया प्रतिनिधि के मुताबिक, सोमवार की देर रात आई तेज आंधी और बारिश की वजह से क्षेत्र में जगह-जगह बिजली के खंभे उखड़ गए। तार टूट कर गिर गए। इसकी वजह से बिजली सप्लाई बाधित हो गई। मंगलवार को बिजली कर्मी दिनभर फाल्ट ढूंढकर खराबी ठीक करने में जुटे रहे। हालांकि बारिश से लोगों को प्रचंड धूप और गर्मी से राहत जरूर मिली है। आंधी से लोगों के घरों के छप्पर उड़ गए। बिजली के तार भी टूटकर गिर गए। कई जगह पेड़ों की टहनियां भी टूटकर गिर गई। मंगलवार की सुबह बिजली कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत कर 12 बजे तक कुशीनगर के कसया डिवीजन से आने वाली 33 हजार मेन सप्लाई को ठीक कर लिया। इमिलिया उपकेंद्र के अवर अभियंता इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि रात को आई आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था को काफी क्षति पहुंची है। कई जगह पोल और तार टूट कर गिर गए हैं। कर्मचारियों के सहयोग से मेन सप्लाई ठीक कर ली है। बाकी जगह पोल और तार ठीक कर शाम तक सप्लाई बहाल किए जाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

लाइन ब्रेकडाउन से 65 गांवों में साढ़े छह घंटे गुल रही बत्ती

रामपुर बुजुर्ग। आंधी-पानी के चलते भाटपार रानी उपकेंद्र की 33 केवी मेन लाइन में ब्रेकडाउन हो जाने से विद्युत उपकेंद्र बनकटिया से जुड़े करीब 65 गांवों में भी बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह साढ़े नौ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात मौसम खराब होने के दौरान 33 केवी मेन लाइन अचानक ब्रेकडाउन हो गई। भाटपार रानी और बनकटिया विद्युत उपकेंद्र की 33 केवी मेन लाइन एक ही है। सूचना मिलने के बाद बिजली निगम की टीम रात से ही फाल्ट खोजने और मरम्मत कार्य में जुट गई। अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि आंधी-पानी के कारण पेड़ की डाल गिरने से 33 केवी लाइन ब्रेकडाउन हो गई थी। सुबह खराबी दूर कर आपूर्ति बहाल कर दी गई। संवाद
देर रात आधी पानी आने से ठप रही दो उप केंद्र की विद्युत आपूर्ति

पेड़ गिरने से टूटे पोल और तार, 12 घंटे बाद बहाल हुई आपूर्ति



रामपुर कारखाना। आंधी के चलते सोमवार देर रात रामपुर कारखाना के पांडेयचक और देसही देवरिया के इमलिया विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति ठप हो गई। कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली पोल और तार टूटकर क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे करीब 12 घंटे तक क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बाधित रही। मंगलवार दोपहर बाद विभागीय टीम की कड़ी मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।



जानकारी के अनुसार पांडेयचक और इमलिया उपकेंद्र को कसया ट्रांसमिशन से बिजली आपूर्ति होती है। सोमवार रात करीब 1:27 बजे आई तेज आंधी के दौरान देसही देवरिया और हेतिमपुर के बीच चिउरहा खास, पांडेयचक चौराहा, गौरा, गोविंदपुर और कमधेनवा क्षेत्र में पेड़ गिरने से कई बिजली पोल और तार टूटकर जमीन पर गिर गए। इसके चलते दोनों उपकेंद्रों की आपूर्ति तत्काल बाधित हो गई।

रातभर बिजली न रहने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सुबह तक पानी की टंकियां खाली हो गईं, जबकि इनवर्टर भी जवाब दे गए। मंगलवार तड़के ही एसडीओ शुभम त्रिपाठी, अवर अभियंता अखिलेश गुप्ता और मोहम्मद इरफानुल्लाह लाइनमैनों की टीम के साथ क्षेत्र में पेट्रोलिंग पर निकल पड़े। क्षतिग्रस्त स्थानों की पहचान के बाद मरम्मत कार्य शुरू कराया गया। करीब डेढ़ दर्जन लाइनमैनों की लगातार मेहनत के बाद दोपहर में मुख्य लाइन दुरुस्त की जा सकी। इसके बाद सबसे पहले रामपुर कारखाना फीडर की आपूर्ति बहाल हुई। कुछ देर बाद पांडेयचक और रुस्तमपुर फीडरों में भी बिजली आपूर्ति शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें