तरकुलवा। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत नारायणपुर में 23 मार्च की रात में दो युवकों को चाकू से हमला कर घायल करने के मामले में पुलिस ने गांव के पांच लोगों पर हत्या की कोशिश की धारा में प्राथमिकी दर्ज की थी। इस मामले का मुख्य वांछित प्रवीण यादव ने मंगलवार को पुलिस को चकमा देकर कोर्ट में सरेंडर कर दिया। जहां से कोर्ट ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। इस मामले के एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी न्यायालय में आत्मसमर्पण किया, जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।