फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मछली और मीट विक्रेताओं की जांच करने गई टीम पर पथराव, लाठी चार्ज

Thu, 30 Jan 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मछली और मीट विक्रेताओं की जांच के दौरान पुलिस से कहासुनी हो गई। बात इस कदर बिगड़ गई कि पथराव शुरू हो गया और पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव में दो महिलाओं के घायल होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

शहर में इन दिनों नगर पालिका अभियान चलाकर बिना लाइसेंस व एनओसी के खुले में सड़क के किनारे खुले में मीट व मछली बेचने वाले व्यापारियों व विक्रेताओं पर नकेल कसा जा रहा है। पहले नगर पालिका के ईओ के नेतृत्व में स्टेशन रोड में खुले या फिर सड़क के किनारे मछली व मीट व्यापारियों के लाइसेंस की जांच की जा रही है।
अभियान के दूसरे दिन बुधवार को स्टेशन रोड पर रेलवे की जमीन पर मछली बेच रहे लोगों से पुलिस ने अन्यत्र मछली बेचने की बात कही तो वे उलझ गए। महिलाओं ने रेलवे चौकी इंचार्ज व पुलिस कर्मियों को घेर लिया। पुलिस ने सख्ती की तो महिलाएं और मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ीं। इसमें दो महिलाएं चोटिल हो गईं।पत्थरबाजी व लाठी भांजने की सूचना पर सीओ संजय कुमार रेड्डी व कोतवाल दिलीप सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। इस दौरान घटनास्थल पूरी तरह से पुलिस छावनी में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

इसके पहले मंगलवार को शहर के स्टेशन रोड पर नगर पालिका ने प्रशासन के सहयोग से नाले से अतिक्रमण हटाया था। साथ ही प्लास्टिक निरोधी अभियान भी चलाया गया। इस दौरान 4500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया था। दूसरे दिन भी डीएम दिव्या मित्तल के निर्देश पर ईओ संजय तिवारी के नेतृत्व में नगर पालिका कर्मी व सुरक्षा कर्मी स्टेशन रोड पर पहुंचे। नालों पर अतिक्रमण कर अवैध रूप से मछली, मीट बेचने वालों के लाइसेंस व एनओसी की जांच कर उन्हें हटाने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें