बरहज। नगर के पलियां वार्ड में रविवार की देर शाम झुनखुन और रामाश्रय के परिवार के बीच कहासुनी और मारपीट हो गई। एक पक्ष से बच्ची समेत तीन लोगों का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष से भी कुछ लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है। घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया है।
जानकारी के अनुसार, पलियां वार्ड निवासी झुनखुन और रामाश्रय के परिवार के बीच मारपीट में राम वशिष्ठ (37), अनिल (35) पुत्र झुनखुन, पलक (14) पुत्री रामश्रृंगार का सिर फट गया। तीनों खून से लथपथ हो गए। उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। लोग मारपीट की वजह रामाश्रय के दरवाजे पर अनिल की बकरी चला जाना बता रहे हैं। संवाद