फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राज्य महिला आयोग की सदस्य ने जिला कारागार का किया निरीक्षण

Sat, 08 Nov 2025 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राज्य महिला आयोग की सदस्य रितू शाही ने शुक्रवार को जिला कारागार का निरीक्षण कर महिला बंदियों एवं उनके बच्चों के शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

कारागार में आवासीत महिला एवं बच्चों को फल, चाॅकलेट, वस्त्र इत्यादि का वितरण करते हुए कारागार अधीक्षक प्रेम सागर शुक्ला को शासन के निर्देशानुसार आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इसके बाद इंदिरा गांधी आवासीय कस्तूरबा बालिका विद्यालय खोराराम का निरीक्षण किया।
विद्यालय की बच्चियों से शिक्षा विभाग की ओर से प्राप्त होने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर विद्यालय की अधिक्षिका को पठन-पाठन, शिक्षा सामग्री, खेल, मनोरंजन, भोजन, वस्त्र एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही। बच्चियों की मांग पर अयोध्या धाम शैक्षणिक भ्रमण कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंत में वन स्टाप सेंटर का निरीक्षण कर सेंटर प्रबंधक को पीड़िताओं और बालिकाओं को मिलने वाली आवश्यक सुविधाएं समय से उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें