प्राविधिक कर्मचारियों ने एसई कार्यालय पर दिया धरना
देवरिया। राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता विद्युत कार्यालय पर धरना दिया। मांगों के समर्थन में नारेबाजी की और यह मांग पूरी न होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। वहीं, एसई को पांच सूत्री ज्ञापन भी सौंपा गया।
जिला सचिव मुन्ना कुशवाहा ने कहा कि हमारे समस्याओं का समाधान प्रबंधन शीघ्र नहीं करता तो चतुर्थ चरण का आंदोलन और प्रभावी बनाया जाएगा। आशीष गुप्ता ने कहा कि ग्रेड पे- वेतन 2600 के जगह 42 सौ किया जाए। यांत्रिक संवर्ग को कॉमन कैडर घोषित किया जाए। आशुतोष गुप्ता ने प्रोन्नति में परीक्षा प्रणाली व समय बाध्यता को समाप्त करने व यांत्रिक संवर्ग के तकनीशियन का पदनाम परिवर्तित करने की मांग की। इस दौरान गुंजन शर्मा, सुनील कुशवाहा, धनंजय वर्मा, मनोज पाल, ऋषभ जायसवाल, राजेश चौरसिया, राहुल गुप्ता, कृष्ण मुरारी, चंदन कुशवाहा, रंजीत कुमार, मुनीर आलम, मनीष मौर्या, मनोज निगम, सत्तन, मनोज यादव, दिनेश, रामप्रवेश, सुधीर, अजय आदि मौजूद रहे।
महाकैंप में होगा विद्युत उपभोक्ताओं की समस्या का निस्तारण
देवरिया। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस की भांति माह के प्रथम एवं तृतीय शनिवार व रविवार को सभी विद्युत उपखंड कार्यालयों महाकैंप लग रहा है। इसके लिए सभी विद्यत खंड उप कार्यालयों पर एक प्रशासनिक अधिकारी एवं विद्युत निगम के अधिकारी को नोडल नामित किया है। यह अपने तैनाती के कार्य स्थल पर उपस्थित रहकर विद्युत उपभोक्ताओं के शिकायतों का त्वरित निस्तारण करेंगे। इस महा कैंप का आयोजन सुबह 11 बजे से अपराह्न तीन बजे तक सुनिश्चित होगा। इस प्रकार जनपद के कुल 17 विद्युत उपकेंद्र के लिए इस आयोजन के लिए 21 नोडल अधिकारियों की टीम गठित की गई है। संवाद