संवाद न्यूज एजेंसी
मईल। क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर वृहस्पतिवार को बरठा चौराहे पर राष्ट्रीय समानता दल के प्रदेश अध्यक्ष संजयदीप कुशवाहा और समाजवादी पार्टी अनुसूचित प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हरेराम आर्या के नेतृत्व में करीब दो घंटे तक लोगों ने धरना दिया। नायब तहसीलदार सलेमपुर गोपाल जी ने मौके पर पहुंचकर आठ सूत्रीय मांग पत्र लिया। इसके बाद धरना समाप्त हो गया।
ज्ञापन में बरहज बाजार से दोहरीघाट तक नए रेलमार्ग का निर्माण, मेमू ट्रेन का बरहज बाजार तक विस्तार, चौरीचौरा एक्सप्रेस काे गोरखपुर से शाम 6 बजे चलाने, धर्मेर गांव और सलेमपुर रेलवे स्टेशन के समीप अंडरपास का निर्माण, बरहज बाजार, सिसई गुलाब राय, सतराव तथा देवराहा बाबा हॉल्ट स्टेशनों को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करने, कहांव–गहिला–कल्यानी ताल क्षेत्र से जल निकासी के लिए स्थायी नाले का निर्माण तथा गौरी बाजार-रुद्रपुर-कपरवार-बरहज को रेलमार्ग से जोड़ने की प्रमुख मांगें शामिल रहीं।
धरना-प्रदर्शन के दौरान अनिल शर्मा, देशराज यादव, अभय कुमार, अरविंद कुशवाहा, राजाराम, गुलाब यादव, रामसकल, सुरेश प्रसाद, दीनानाथ कुशवाहा आदि मौजूद रहे।