लेफि्टनेंंट सृष्टि का स्वागत करते लोग
लार। भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट के पद पर चयन होने के बादरामनगर गांव की सृष्टि सिंह बृहस्पतिवार को सलेमपुर पहुंचीं। रेलवे स्टेशन पर पहले से मौजूद ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोगों ने ढोल-नगाड़े की धुन पर माला पहना कर सृष्टि का स्वागत किया। सृष्टि ने बीटेक के बाद सीडीएस की परीक्षा पास की है।
इसके बाद चेन्नई स्थित अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी से प्रशिक्षण प्राप्त कर छह सितंबर को पास आउट किया। उसे भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट का पद मिला है। पहली नियुक्ति अमृतसर के आर्टिलरी में हुई है। बृहस्पतिवार को सलेमपुर स्थित गांधी प्रतिमा, लार के धवरिया वार्ड में शहीद संजय चौहान की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
इसके बाद लखु मोड़, नगर पंचायत गेट, बाजार तिराहा आदि जगहों लोगों ने सृष्टि का स्वागत किया। गांव पहुंच सबसे पहले सृष्टि ने हनुमान मंदिर में पूजा कर ग्रामीणों से आशीर्वाद लिया। संवाद