फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का रसपान

विज्ञापन
रामलिला मैदान में कथा सुनाते राजन जी तथा उपस्थित भक्त।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने किया हनुमान चालीसा का रसपान
विज्ञापन

रामलीला मैदान में पूजन-अर्चन के साथ नौ दिवसीय कथा शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पहले दिन कथाव्यास ने हनुमान चालीसा का पाठ कर श्रद्धालुओं को भक्ति सागर में डुबो दिया। श्रोताओं ने भी कथावाचक के साथ सुर में सुर मिलाया।
विज्ञापन

इसके पूर्व रामलीला समिति के अध्यक्ष अरुण बरनवाल, कथा संयोजक डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, गन्ना शोध संस्थान के उपाध्यक्ष नीरज शाही सहित समिति के अन्य पदाधिकारियों ने कथावाचक राजन महाराज का शहर के सुभाष चौक पर फूल-मालाओं से स्वागत किया। कथाव्यास ने वहां सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद वह रामलीला मैदान में जयघोष के बीच श्रोताओं से भरे पंडाल में पहुंचे। सोमवार को मुख्य यजमान अरुण बरनवाल, उषा बरनवाल, डॉ. सौरभ श्रीवास्तव, शीला श्रीवास्तव व सुयश श्रीवास्तव द्वारा कथावाचक के साथ व्यासपीठ सहित श्रीराम प्रभु की पूजा-अर्चना कर कथा की शुरुआत की गई। पहले दिन राजन महाराज ने हनुमान चालीसा का रसपान श्रद्धालुओं को कराया। इस दौरान तेज बहादुर पाल सोनू, अमित मिश्रा, सुधांशु रंजन मिश्र, राजेश मिश्रा, बृजेश तिवारी, विशाल पांडेय, प्रशांत श्रीवास्तव, दिवाकर तिवारी, मनीष मिश्र, सुधीर श्रीवास्तव सोनू, बालेंदु मणि त्रिपाठी, विजय पंडित, प्रशांत श्रीवास्तव, रविकांत मणि, प्रदीप राव, शुभम त्रिपाठी, प्रखर तिवारी, दीपक खरवार, नवीन सिंह, सत्येंद्र मणि, अरुण मिश्र, सुनील सिंह, कृष्ण मोहन गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें