फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जीवन जीने की कला सिखाती है श्रीराम कथा

Wed, 06 Aug 2025 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
भलुअनी ​स्थित गांधी चौक पर आयोजित श्रीराम कथा में उप​स्थित  श्रद्धालु
विज्ञापन
भलुअनी। कस्बे में चल रही नौ दिवसीय श्रीराम कथा के पांचवें दिन बुधवार को कथावाचक धीरज कृष्ण ने भक्तों को श्रीराम कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के बाद अयोध्या मे खुशी की लहर दौड़ रही थी। महल और नगर में प्रसन्नता का भाव था। उन्होंने कहा कि यह कथा भगवान श्रीराम के जीवन और आदर्शों का वर्णन करती है। यह कथा मनुष्य को सत्य मार्ग पर चलने और जीवन जीने की राह सिखाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राम कथा सुनने से मनुष्य को शांति, आनंद और जीवन में सकारात्मक का अनुभव कराती है।इस दौरान भजन गायक रघुपति, दीपक ने रामभक्ति भजन सुनाकर भक्तों को झूमने पर मजबूर कर दिया। इस दौरान आचार्य विजय कौशल महाराज, आचार्य आदित्य त्रिपाठी, शत्रुघ्न वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें