फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सात अगस्त से शुरू होंगी माध्यमिक विद्यालयों की खेल प्रतियोगिताएं

Thu, 30 Jul 2026 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। तहसील के समस्त माध्यमिक विद्यालयों के कीड़ा प्रभारियों की बैठक बृहस्पतिवार को बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपार रानी में हुई।
विज्ञापन

बैठक में सत्र 2026-27 में प्रस्तावित खेलकूद प्रतियोगिताओं को सात अगस्त से आरंभ कराने तथा उनकी तिथि और स्थान चयन आदि के बारे में निर्णयलिया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रधानाचार्य भानु प्रताप सिंह ने की। कीड़ा प्रभारी विपिन बिहारी चंद यादव ने बताया कि तैराकी और बैडमिंटन इंटर कॉलेज उसका, फुटबॉल, टेबल टेनिस पकड़ी बाबू,कबड्डी मझौली राज, बालिका कबड्डी बीआरडी इंटर कॉलेज भाटपार, बास्केटबॉल रतसिया कोठी, कुश्ती, हैंडबॉल, हाकी इंटर काॅलेज कड़सरवा बुजुर्ग में होगी।
विज्ञापन

भारोत्तोलन इंटर काॅलेज खामपार, वॉलीबाल इंटर कॉलेज झरना कुटी में कराए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसकी सूची समस्त विद्यालयों को उपलब्ध करा दी गई है।
इस दौरान सत्यम मिश्रा, राम प्रकाश द्विवेदी, जितेंद्र यादव, महेंद्र राही, नीरज पाठक, मनीष कुमार, सुधांशु, अतुल तिवारी, सच्चिदानंद पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें