फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फोरलेन निर्माण के लिए पेड़ों की कटान शुरू

Thu, 30 Jul 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। देवरिया-कसया मार्ग को फोरलेन में तब्दील करने के लिए सड़क किनारे पेड़ों की कटान शुरू कर दी गई है। सड़क के दोनों ओर से मिट्टी हटाकर गिट्टी डालने और उसकी कुटाई का कार्य चल रहा है। प्रदेश सरकार द्वारा देवरिया-कसया मार्ग को फोरलेन बनाने की योजना को स्वीकृति दिए जाने के बाद निर्माण कार्य में तेजी आई है। करीब दो माह पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस परियोजना का शिलान्यास किया था। इसके बाद अब निर्माण एजेंसियों ने जमीनी स्तर पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

करीब 10 दिन पहले रामपुर कारखाना क्षेत्र के बीवी चौक मोड़ के पास सड़क किनारे की मिट्टी हटाकर गिट्टी डालने और कुटाई का कार्य शुरू हुआ था। बृहस्पतिवार को गौरा चौराहे के पास फोरलेन की जद में आने वाले पेड़ों की कटान भी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें