मईल। आगामी मुहर्रम और कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। एसडीएम बरहज हरिशंकर लाल, सीओ राजेश चतुर्वेदी ने लोगों से आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
अधिकारियों ने ताजिया जुलूस निर्धारित मार्ग से निकालने, निर्धारित ऊंचाई का ध्यान रखने और सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने की सलाह दी। कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस की विशेष निगरानी रहेगी। बैठक में नायब तहसीलदार रविंद्र कुमार मौर्य, थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह, एसएसआई महेंद्र यादव, कमलेश कुमार आदि मौजूद रहे।