फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सपा कार्यकर्ताओं ने साैंपा ज्ञापन

Sun, 08 Nov 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। कछार में जल निकासी का इंतजाम नहीं होने से समय से दर्जन भर गांवों में गेहूं की बोआई प्रभावित होगी। जलनिकासी की व्यवस्था के लिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को एसडीएम को पत्रक सौंपा। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पत्रक में कहा कि कछार के सेमरौना, पिपरा कछार, अवस्थी, पिडहनी, सिकड़िया, डाला, भिरवा, मलहपुरवा, श्रीनगर कोल्हुआ, परसौना आदि गांवों के सरेह में बरसात का पानी जमा है। जल निकासी का इंतजाम नहीं होने से समय से गेहूं की बोआई नहीं हो पाएगी। दोआबा इलाके के सचौली पटवनिया के समीप रेगुलेटर खराब होने से पटवनिया, छपरा, गाजन डहरौली, नगवा गांवों के खेतों से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। कई गांवों में फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने से किसानों को समिति से खाद-बीज नहीं मिल पाएगा। किसान गेहूं बोआई करने की तैयारी में है और समिति पर खाद-बीज भी नहीं मिल रहा। किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने तहसील में धरना दिया जाएगा। पत्रक देने वालों में रवींद्र यादव, रमेश मिश्र, योगेंद्र यादव, रामवृक्ष राजभर, जय गोपाल राजभर, अजीत यादव, अच्छेलाल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें