फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरहज पीपा पुल पर सपाइयाें ने दिया धरना

Wed, 04 Feb 2026 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज पीपा पुल के निकट धरना-प्रदर्शन करते सपाई  स्रोत सपा
विज्ञापन
बरहज। सरयू नदी तट स्थित पीपा पुल के निकट मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीड़ित परिवार के साथ धरना-प्रदर्शन किया। देर शाम तहसीलदार अरुण कुमार ने ज्ञापन लेकर धरना समाप्त कराया। कार्यकर्ताओं ने धरमू के परिवार को न्याय और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के विधान सभाध्यक्ष रामबहादुर यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता पीपा पुल पर पहुंचे। जहां सभी धरने पर बैठ गए। कार्यकर्ताओं का कहना था कि परसियां देवार के ग्राम प्रधान शंकर प्रसाद के भतीजे धरमू पीपा पुल पर रेलिंग न होने के कारण साइकिल अनियंत्रित हो जाने से सरयू नदी में गिर गए जो नदी में लापता हो गए।
इस मौके पर गेनालाल यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्त, विजय रावत, मुरली मनोहर जायसवाल, प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव, ओमप्रकाश यादव, छोटेलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें