फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: समस्याओं को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Tue, 30 Sep 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
समस्याओं को लेकर रुद्रपुर तहसील में प्रदर्शन करते सपाई 
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने केंद्र और प्रदेश सरकार पर देश में धार्मिक उन्माद फैला कर सौहार्द बिगाड़ने का आरोप लगाया। सपाइयों ने 10 सूत्री ज्ञापन एसडीएम को सौंप कर कार्रवाई की मांग की।
सपा नेता संतोष यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने तहसील में नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि प्रदेश में त्योहारों के उत्सव मनाने की तैयारी चल रही है और भाजपा उन्माद फैलाने पर लगी है। क्षेत्र में यूरिया के अभाव में किसानों की फसल प्रभावित हो रही है। समिति पर ताला लटका सचिव गायब है। आय, जाति और निवास प्रमाणपत्र के लिए लोग तहसील का रोज चक्कर काट रहे।
विज्ञापन

नगर के बस स्टेशन में पूरे वर्ष जलभराव के कारण लोग दुश्वारियां झेल रहे हैं। हर महीने पिड़रा पुल का एप्रोच कटने से आवागमन प्रभावित हो रहा। नगर के सीएचसी समेत क्षेत्र के सरकारी अस्पतालों में दवा और चिकित्सकों के कमी के कारण आमजन को महंगा इलाज कराना पड़ रहा।
प्रशासन त्योहार पर तत्काल मूर्ति विसर्जन स्थलों पर चौकस व्यवस्था और जर्जर तार बदलने का काम करे। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

ज्ञापन देने वालों में जिला उपाध्यक्ष हरेंद्र सिंह त्यागी, प्रदीप यादव, फखरुद्दीन, अमरनाथ यादव, ब्रजेश पासवान, संजय यादव, सिंकदर यादव, विजय प्रताप यादव, अमरनाथ यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें