फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विदेश में फंसे पिता की वतन वापसी केे लिए लगाई गुहार

Tue, 30 Sep 2025 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। क्षेत्र के ग्राम अहिरौली तिवारी निवासी मोहम्मद आलीम 22 साल पहले सऊदी अरब कमाने गए थे। तब से उनकी वतन वापसी नहीं हुई है। कुछ दिनों से उनकी तबीयत खराब है। इससे चिंतित बेटे सद्दाम हुसैन ने विदेश मंत्री एस जयशंकर व उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्रक देकर बुजुर्ग पिता की वतन के लिए गुहार लगाई है। अहिरौली तिवारी निवासी मोहम्मद आलीम घर की माली हालत सुधारने के लिए वर्ष 2003 में सऊदी अरब कमाने गए थे। 2018 में उनकी तबीयत खराब हो गई, इस वजह से वह पासपोर्ट का नवीनीकरण नहीं करा सके। 18 अगस्त 2025 से उनकी तबीयत काफी खराब हो गई। बेटे सद्दाम हुसैन ने बताया है कि पिता काफी बुजुर्ग हो गए हैं और उनकी हालत बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन

वह कहीं आने-जाने में भी असमर्थ हैं। भारत के कुछ लोग मदद कर दे रहे हैं, मगर उनकी स्थिति दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। उनका इलाज किसी प्राइवेट अस्पताल में चल रहा है। इलाज के लिए घर से रुपये भेजे जा रहे हैं, मगर वह भी कम पड़ जा रहा है। संवादा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें