भलुअनी। स्थानीय कस्बा स्थित गांधी चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को जनसमस्याओं को लेकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध-प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि सरकार विद्युत निगम का निजीकरण करने, दिन-प्रतिदिन महंगा बिल जनता पर थोपने सहित अन्य समस्याओं को लेकर कार्यकर्ता नाराज थे।