फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सपा कार्यकर्ताओं ने भिक्षाटन करते हुए किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को मेरा क्षेत्र-मेरा विकास के अंतर्गत श्रमदान और भिक्षाटन कर प्रदर्शन किया। जनसभा कर कार्यकर्ताओं ने जर्जर सड़कों को लेकर सरकार पर भड़ास निकाली।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत ने कहा कि सरकार के पास कोई मुद्दा नहीं है। भाजपा आम जनमानस को आपस में लड़ाने के साथ सब्जबाग दिखा रही है। मंहगाई, बेरोजगारी चरम पर है, जबकि क्षेत्र की टूटी सड़कें सरकार के विकास की पोल खोल रही हैं। विजय रावत ने कहा कि बेलडाॅड़-कठिनईया, मुसैला-मईल-भागलपुर, करुअना-मगहरा, कपरवार-रुद्रपुर, बरांव-पकड़ी, बरहज-देवरिया सहित अन्य मार्गों की हालत बदतर हो गई है। सड़क पर बने अनगिनत छोटे-बड़े गड्ढे जानलेवा साबित हो रहे हैं। प्रदर्शन में विकास यादव, संजय सिंह, राकेश शर्मा, राधेश्याम तिवारी, राजन दूबे आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें