फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदीय नवरात्र में मां दुर्गा का आगमन हाथी की सवारी से होगा : आचार्य अजय शुक्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
-कल से प्रारंभ होकर 23 अक्तूबर को पारण के साथ होगा नवरात्र पर्व का समापन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सलेमपुर। इस वर्ष शारदीय नवरात्र पर्व का शुभारंभ 15 अक्तूबर को कलश स्थापना के साथ शुरू होकर 23 अक्तूबर को पारण के बाद होगा। प्रतिमाओं का विसर्जन 24 अक्तूबर को होगा। इस बार नवरात्र पर्व में माता दुर्गा का आगमन हाथी सवारी पर हो रहा है, जो देश में खुशहाली व समृद्धि लेकर आएगा।

उक्त बातें बताते हुए आचार्य अजय कुमार शुक्ल ने कहा कि धार्मिक मान्यता के अनुसार जब भी नवरात्र पर्व की शुरुआत रविवार या सोमवार से होती है तो देवी मां का वाहन हाथी होता है। सर्वविदित है कि मां की सवारी शेर है, लेकिन नवरात्र में मां अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर आती हैं। इस शारदीय नवरात्र में कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त 15 अक्तूबर को सुबह 6:30 से 8 : 47 बजे तक व अभिजित मुहूर्त दिन में 11:44 से दोपहर 12:30 बजे तक है। इस बार पूरे नौ दिन का नवरात्र होगा। नौवें दिन कलश विसर्जन व नौ कन्याओं का पूजन करने के बाद उन्हें आदर भाव से भोजन कराने के बाद पारण करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

नवरात्र के दौरान माता के नौ रूपों की पूजा की जाती है। प्रतिपदा को शैलपुत्री, द्वितीया को ब्रम्हाचारिणी, तृतीया को चंद्रघंटा, चतुर्थी को कुष्मांडा, पंचमी को स्कन्द माता, षष्ठी को कात्यायनी, सप्तमी को कालरात्रि अष्टमी को महागौरी, और नवमी को सिद्धिदात्री की आराधना की जाती है। माता की आराधना लाल रंग के आसन पर पीला रंग या लाल रंग का वस्त्र धारण करने से शीघ्र प्रसन्न होती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें