फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सोनूघाट-बरहज केे जर्जर मार्ग को लेकर सपाईयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सोनूघाट-बरहज के जर्जर मार्ग को लेकर शनिवार को तीसरे दिन विरोध-प्रदर्शन किया। सभी ने सरकार विरोधी नारेबाजी भी किया।
विज्ञापन

सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता करमटार में पहुंचे। जहां सोनूघाट-बरहज जर्जर मार्ग को लेकर सभी विरोध-प्रदर्शन करने लगे। कार्यकर्ता हाथों में स्लोगन लिखी तख्ती और झंडा लेकर सड़क बनवाने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे। विजय रावत का कहना था कि सरकार गड्ढामुक्त की कवायद कर रही है। लेकिन देखा जाए तो अधिकांश सड़कों के टूटने से गड्ढों की भरमार है। उनका यह भी कहना था कि जल्द बना बेलडॉड़-देवरिया मार्ग भी मानक विहीन बनने के कारण टूटने लगा है। मौके पर इमामुद्दीन खान, हरिकेश यादव, दिनेश कुमार, रणविजय सिंह, राहुल यादव, संजय सिंह, राजन गुप्त, पंकज तिवारी, पट्टू सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें