फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मोहन सेतु का निर्माण कार्य शुरू न होने से सपाई खफा

Thu, 18 Sep 2025 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

- पुल बनकर तैयार न होने से नाव या लंबी दूरी तय करने पर मजबूर हैं लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मोहन सेतु के निर्माण कार्य में हो रही देरी से क्षुब्ध समाजवादी पार्टी के कार्यकताओं ने तहसील कार्यालय पहुंच कर ज्ञापन दिया। कार्यकताओं ने कहा कि यदि पुल निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया तो सपा कार्यकर्ता आंदोलन के लिए बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन

समाजवादी लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील पहुंचे। जहां सभी ने एसडीएम को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि 2013 के सपा सरकार में मोहन सेतु की आधारशिला रखी गई थी। जो आज भी लंबे समय से अधर में है। नदी के रास्ते परसियां-विशुनपुर देवार के अलावा मऊ, बनारस, आजमगढ़ आदि जनपदों से लोगों की आवाजाही होती है। प्रोजेक्ट के अधर में होने से लोग जान जोखिम में डाल नाव या लंबी दूरी तय करते हैं। मौके पर संतोष यादव, दीपक यादव, रमाशंकर यादव, रमेश राव, राजकुमार रावत, पवन तिवारी, अनिल गोस्वामी, सुधाकर चौरसिया, बबलू सिंह, विश्वनाथ जायसवाल, नवीन यादव, शिवनाथ चौहान, लकी तिवारी, कमलेश सिंह, शैलेष यादव, छोटू सिंह, संदीप यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें