फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करेगी सपा

Mon, 26 Oct 2026 12:58 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को दीवानी कचहरी रोड स्थित सपा के जिला कार्यालय पर हुई। इसमें महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार को लेकर चिंता जताई गई। कार्यकर्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर संघर्ष करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष रणवीर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल है। महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से आम जनता परेशान है। सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में नाकाम रही है। पढ़े-लिखे नौजवान रोजगार के लिए भटक रहे हैं। रोजगार के अवसर नहीं मिलने से युवाओं में निराशा बढ़ रही है।
उन्होंने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। कहा कि अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश में अन्याय और अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें