लार रोड। जनगणना-2027 की तैयारियों के तहत रविवार को लार ब्लॉक के सहजौर स्थित मां सुकली देवी डिग्री कॉलेज में प्रगणकों और सुपरवाइजरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्रशिक्षण के पहले दिन 20 प्रगणक और सुपरवाइजर अनुपस्थित रहे। अनुपस्थित कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा।
शुभारंभ तहसीलदार सुशील कुमार, खंड शिक्षा अधिकारी रामप्यारे राम और अमित सिंह ने किया। तहसीलदार सुशील कुमार ने जनगणना को राष्ट्रीय महत्व का कार्य बताया। उन्होंने सभी प्रगणकों और सुपरवाइजरों से गंभीरता से प्रशिक्षण में भाग लेने का आग्रह किया। इसका उद्देश्य क्षेत्र में कार्य करते समय किसी प्रकार की त्रुटि से बचना है। जनगणना प्रभारी श्रीश मिश्रा ने प्रशिक्षण के दौरान जनगणना प्रक्रिया और आवश्यक दिशा-निर्देशों की जानकारी दी। 14 फील्ड ट्रेनर, जिनमें डॉ. गोविंद मिश्रा, मिथिलेश यादव और सर्वेश यादव शामिल हैं।
प्रशिक्षुओं को आंकड़ों के संकलन और सावधानियों पर विस्तार से बता रहे हैं। कुल 300 प्रगणक और सुपरवाइजर इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं। प्रशिक्षण में चार बैच में प्रशिक्षु भाग लेंगे।
यह प्रशिक्षण चार बैच में पूरा कराया जाएगा, जिसका पहला बैच रविवार से शुरू हुआ है। फील्ड ट्रेनर जनगणना से जुड़े विभिन्न पहलुओं और निर्धारित दिशा-निर्देशों के पालन की जानकारी दे रहे हैं। प्रशिक्षण स्थल पर बनाया गया सेल्फी पॉइंट भी प्रशिक्षुओं के आकर्षण का केंद्र रहा।