सलेमपुर। क्षेत्र के पड़री गजराज स्थित एक मैरेज हाॅल में बुधवार को सलेमपुर विधानसभा अध्यक्ष सुनील यादव के नेतृत्व में सपा बूथ अध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ। शिविर में एसआईआर कार्यों को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई और बूथ स्तर पर जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया।
प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए एसआईआर कार्यों के प्रभारी सपा नेता ओपी यादव ने कहा कि बीएलए की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
आप सभी की जिम्मेदारी बहुत बड़ी है और आपके ही दम पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सत्ता परिवर्तन का शंखनाद किया है।
सभी बीएलए को अपने-अपने बूथों पर डटकर एसआईआर से जुड़े कार्यों को पूरी ईमानदारी से करना होगा, तभी लोकतंत्र की रक्षा संभव है।
कार्यक्रम में सपा जिलाध्यक्ष व्यास यादव ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को संगठन के निर्देशों के अनुरूप मतदाता सूची को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।
पूर्व विधायक सुरेश यादव ने कहा कि बूथ स्तर की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है। इस दौरान पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, मनबोध प्रसाद, धर्मेन्द्र सोलंकी, कमलेश पांडेय, इस्लाम अंसारी, प्रो. एचडी भारती, रंजना भारती, सुनीता राजभर ने किया।