फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पूर्व पीएम के सपने को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

Wed, 24 Dec 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर स्वच्छता अ​भियान चलाते भाजपा पदा​धिकारी
विज्ञापन
देवरिया। अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मशताब्दी की पूर्व संध्या पर बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भुजौली काॅलोनी स्थित अटल पार्क में एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के स्वच्छ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत के सपने को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा यह स्वच्छता अभियान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को सच्ची श्रद्धांजलि है। अभियान के जिला संयोजक व जिला उपाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्र ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक आयोजन और जन जागरूकता अभियान भी शामिल थे जो 18 से 22 दिसंबर के बीच आयोजित किए जा रहे हैं।
इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अजय शाही, महामंत्री प्रमोद शाही, पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष गोविंद चौरसिया, विजय बेलदार, राजेंद्र राव, बजरंगी मणि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें