फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही में एसपी ने दीवान को किया निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही में एसपी ने दीवान को किया निलंबित
विज्ञापन

सलेमपुर। पैसे के लेन-देन के विवाद में महिला सिपाही एवं दीवान के बीच थाना परिसर में हुई कहासुनी के मामले में एसपी डा. श्रीपति मिश्र ने दीवान दयानंद रावत को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

कोतवाली के अहिरौली लाला गांव की संध्या देवी और उषा के बीच पैसे के लेन-देन का विवाद चला आ रहा था। आरोप है कि संध्या ने उषा को 14 हजार रुपये दिया था। पैसा नहीं लौटाने की स्थिति में संख्या ने एसपी कार्यालय में शिकायत की। मामले में दीवान ने दोनों पक्षों में समझौता इस शर्त पर करा दिया कि दस हजार रुपये उषा ने संध्या को लौटा दिया। चार हजार रुपये दीवान ने खुद अपने पास रख लिया। चार हजार रुपये नहीं मिलने पर संध्या ने फिर शिकायत की तो असलियत सामने आ गई। बृहस्पतिवार को कोतवाली नवीन कुमार मिश्र दोनों महिलाओं का बयान ले रहे थे। महिला सिपाही नोट कर रही थी। उसी दौरान दीवान दयानंद एक महिला का हाथ पकड़कर कोतवाली से बाहर ले जाने लगे, जिसे लेकर महिला सिपाही एवं दिवान में कहासुनी के बाद धक्का-मुक्की हो गई। कोतवाली परिसर में हुए विवाद का मामला एसपी तक पहुंच गया। उनके आदेश पर कोतवाल नवीन कुमार मिश्र के मौजूदगी में दीवान ने रुपये वापस कर दिया। सीओ सलेमपुर की रिपोर्ट पर एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में दीवान दयानंद रावत को निलंबित कर दिया। सीओ सलेमपुर कपिलमुनी सिंह ने बताया कि दीवान ने पैसा लेने के बाद भी नहीं लौटाया। ऐसे में उसे निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें