फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लार थानाध्यक्ष सहित तीन को एसपी ने हटाया

Fri, 15 Nov 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दशहरा में विवाद के दौरान कार्रवाई से संतुष्ट नहीं होने पर डीजीपी के निर्देश पर एसपी ने थाना बरियारपुर में तैनात रहे डॉ. महेंद्र कुमार को लाइन हाजिर किया था। उनकी जगह पर कंचन राय प्रभारी का काम देख रहे थे।
विज्ञापन

अब उन्हें थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं लार थाना क्षेत्र के लार नगर में बुधवार को व्यवसायी के घर दिन दहाड़े लूट और हत्या के मामले में एसपी ने लार थानाध्यक्ष, इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी को हटा दिया है। उनकी जगह इंस्पेक्टर उमेश बाजपेयी को लार का नया थानाध्यक्ष बनाया है। भलुअनी थानाध्यक्ष रहे इंस्पेक्टर रामाज्ञा सिंह को हटाकर उनकी जगह अजय कुमार पांडेय को भलुअनी थाना की कमान दी गई है। एक सप्ताह में यह दूसरी बार है जब कई थानाध्यक्षों को हटाया गया है। एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि बेहतर कानून व्यवस्था के लिहाज से सामान्य फेरबदल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें