बघौचघाट। समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र संख्या 338 के सोनहुला रामनगर स्थित एक मैरिज हॉल में एसआईआर एवं बीएलए की समीक्षा बैठक की।
इसमें संगठन की वर्तमान स्थिति, मतदाता सूची पुनरीक्षण, बूथ स्तर की तैयारियों तथा आगामी राजनीतिक रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई। मुख्य अतिथि ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी ने अपने संबोधन में कहा कि लोकतंत्र की मजबूती में कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका होती है। एसआईआर एवं बीएलए जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाता सूची को सुदृढ़ और पारदर्शी बनाना जरूरी है, ताकि हर पात्र व्यक्ति का नाम सूची में दर्ज हो सके।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे जिम्मेदारी के साथ संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाएं और समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। संवाद