फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सपा नेता ने थाने के गेट पर दिया धरना

Sat, 25 Apr 2026 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। लार कस्बे के मठ वार्ड निवासी एक सपा नेता की पिटाई के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने में आनाकानी की तो पीड़ित ने थाना गेट पर धरना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने सपा नेता की तहरीर पर भाजपा नेता सहित उनके पुत्र पर मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

आरोप है कि मठ वार्ड निवासी सपा नेता विमलेश पाल धनगर को कस्बे के कुछ लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना के बाद सपा नेता थाने का चक्कर लगा रहे थे, मगर कोई नहीं सुन रहा था। विमलेश पाल कार्रवाई की मांग को लेकर शुक्रवार की शाम थाना गेट पर धरने पर बैठ गए। सपा नेता का आरोप है कि 22 अप्रैल की रात करीब 9:30 बजे लार के चनुकी मोड़ पर गए थे। वहां पान की दुकान पर खड़े अविनाश सिंह और हृदयानंद सिंह ने पुरानी रंजिश को लेकर गालियां देते हुए पटक दिया। गला दबाते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे। इस मामले में पुलिस ने शुक्रवार की रात प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर मनोज कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। विवेचना में घटना की सत्यता का पता चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें