फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बरठा बाबू में ट्रांसफाॅर्मर जला उमस से उपभोक्ता हुए बेहाल

Sat, 25 Apr 2026 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ब्लॉक के बरठा बाबू गांव में शुक्रवार की रात 63 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर जल जाने से पूरा गांव अंधेरे में डूब गया। उमस भरी गर्मी में बिजली गुल होने से ग्रामीणों को रेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मोबाइल बंद हो गए हैं और पेयजल का संकट भी गहरा गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ट्रांसफॉर्मर जलने की शिकायत ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कराने के साथ ही संबंधित अवर अभियंता को भी सूचित किया। गांव में सतरांव सब स्टेशन से बिजली आपूर्ति होती है। ट्रांसफाॅर्मर के खराब होने से घरों में पंखे, कूलर और फ्रिज बंद हो गए।
विज्ञापन

गांव के धर्मेंद्र सिंह, अनिल सिंह, शिवाजी यादव, मोनू सिंह, शेषनाथ सिंह और सुनील यादव ने बताया कि शुक्रवार रात अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई।
तब से पूरा गांव अंधेरे में है। अवर अभियंता महेंद्र कुमार ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की शिकायत मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें