फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘महत्वपूर्ण प्रार्थना पत्र को व्हाट्सएप पर देखकर करें कार्रवाई’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘महत्वपूर्ण प्रार्थना पत्र को व्हाट्सएप पर देखकर करें कार्रवाई’
विज्ञापन

खुखुंदू थाने के औचक निरीक्षण के दौरान बोले एसपी
संवाद न्यूज एजेंसी
खुखुंदू। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मंगलवार को खुखुंदू थाने का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड-19 माहमारी से बचाव के लिए उन्होंने मातहतों को कई टिप्स दिए। उन्होंने महत्वपूर्ण प्रार्थना पत्रों को व्हाट्सएप पर देखकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके अलावा टॉप टेन बदमाशों के संदर्भ में भी जानकारी ली।
मंगलवार की दोपहर बाद एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र अचानक खुखुंदू थाने पहुंचे। थाने में इकट्ठी भीड़ को देखकर उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराने के निर्देश दिए। उधर, एसपी के थाने पहुंचते ही बिना वर्दी में रहे मातहत इधर-उधर छिपने लगे। उन्होंने थाना परिसर में बने आरक्षी बैरकों, बंदी गृह, कार्यालय, भोजनालय कक्षों का बारी-बारी से निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। इसके बाद अपराध और त्योहार रजिस्टरों की बारीकी से जांच-पड़ताल करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने कहा कि थाने पहुंच रहे फरियादियों का प्रार्थना पत्र जो महत्वपूर्ण हो उसे तत्काल व्हाट्सएप पर लेकर कार्रवाई की जाए। जबकि अन्य प्रार्थना पत्रों को टोकरी में रखवाकर उसे एक दिन बाद देखकर मामले का निस्तारण कराया जाए। उन्होंने सोशल डिस्टेंसिंग का हर हाल में पालन कराने के लिए एसओ श्यामसुंदर तिवारी सहित अन्य मातहतों को स्पष्ट निर्देश दिए। एसपी ने क्षेत्र के टॉप टेन बदमाशों के संदर्भ में विस्तृत जानकारी ली। एसपी के जाने के बाद मातहतों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

कोतवाली का निरीक्षण किया
सलेमपुर। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने मंगलवार की दोपहर कोतवाली का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने रिकॉर्ड रूम, किचेन एवं बैरकों को देखा। साथ ही टॉपटेन के अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए। मोहर्रम के त्योहार को लेकर एक-एक बिंदुओं पर जानकारी ली। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र दोपहर में कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली में आते ही यहां की व्यवस्था एवं साफ-सफाई का जायजा लिया। इसके बाद वह रिकॉर्ड रूम गए। पुलिस बैरक और आसपास के परिसर का निरीक्षण कर कोतवाली की सफाई व्यवस्था को देखा। बाद में उन्होंने कुछ रजिस्टर में दर्ज रिकॉर्ड को देखा तथा प्रभारी निरीक्षक गिरिजेश तिवारी सहित मुंशी से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर दबाव बनाना है, जिससे आपराधिक घटनाओं पर नियंत्रण किया जा सके।
सूचना देकर पहुंचे एसपी, तब भी नहीं आए दरोगा, एक दिन का वेतन कटा
देवरिया। सवा घंटा पहले सूचना देने के बाद भी पुलिसकर्मी एसपी की मीटिंग में नहीं पहुंचे। नाराज एसपी ने एक इंस्पेक्टर और पांच दरोगाओं का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। एसपी की इस कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई।
विज्ञापन

एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र सोमवार को ही सदर कोतवाली थाने का निरीक्षण करने वाले थे, लेकिन किसी कारणवश नहीं जा सके। मंगलवार की सुबह सवा आठ बजे उन्होंने सूचना दी कि साढ़े नौ बजे सदर कोतवाली थाने में पहुंचेंगे। कोतवाली में तैनात मुंशी ने सभी दरोगाओं को एसपी के आने की सूचना दी। निर्धारित समय साढ़े नौ बजे एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र सदर कोतवाली थाने में पहुंच गए। स्टेशन रोड चौकी इंचार्ज सुभाष पांडेय, सेंटर पुलिस चौकी इंचार्ज शिवेंद्र मौर्य, करौंदी चौकी इंचार्ज राकेश पांडेय, इंस्पेक्टर क्राइम अश्वनी राय, एसआई ओमप्रकाश यादव और महिला एसआई सरोजनी वर्मा नहीं पहुंचीं। इस पर एसपी ने नाराजगी जाहिर करते हुए सभी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। उन्होंने कोतवाली में आने वाले फरियादियों की बात सुनने और उसके निस्तारण करने के निर्देश दिए। जरूरी मामलों में व्हाट्सएप के जरिए प्रार्थना-पत्र लेकर कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अन्य प्रार्थना-पत्रों को 24 घंटे बाद सैनिटाइज कर देखने की बात कही। साफ-सफाई पर विशेष जोर देने को कहा। इसके अलावा दोपहर बाद खुखुंदू की तरफ जाते समय एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र महिला थाने का निरीक्षण करने पहुंच गए। उन्होंने महिला थाना प्रभारी शोभा सिंह सोलंकी को आवश्यक निर्देश दिए। एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि समय से नहीं आने वालों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें