भागलपुर। सावन मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने मंगलवार को भागलपुर सरयू तट पर बने घाट का निरीक्षण किया। उन्होंने मेला क्षेत्र में सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया।
एसपी ने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। रास्तों से कीचड़ और घाट पर हादसे रोकने के लिए नदी में बल्ली लगाकर रस्सी से बैरिकेडिंग कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नाव और गोताखोरों से नदी में लगातार निगरानी रखी जाए। मेले में भीड़ नियंत्रण के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिए।
इसके बाद एसपी पुलिस चौकी पर पहुंचे। यहां उन्होंने बैरियर और सीसीटीवी कैमरों की जांच की। सीमा पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग और रात में गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए। संवाद