फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रांसफाॅर्मर फुंकने से बिजली आपूर्ति ठप

Sat, 18 Jul 2026 01:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। भठवा तिवारी गांव में ट्रांसफाॅर्मर फुंकने के बाद बुधवार रात से बिजली आपूर्ति ठप है। लगातार तीन रात से बिजली नहीं मिलने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इससे पानी की टंकियां सूख गई हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए लोगों को दूसरे गांव और बाजार का सहारा लेना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बुधवार की रात बारिश के दौरान ट्रांसफाॅर्मर जल गया। इससे भठवा तिवारी गांव की आधी आबादी की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। सूचना मिलने पर बिजली निमग की टीम बृहस्पतिवार की सुबह से ही फाॅल्ट दूर करने में जुटी रही। दोपहर में कुछ समय के लिए आपूर्ति बहाल हुई। थोड़ी ही देर बाद फिर बिजली गुल हो गई। इससे उपभोक्ताओं की मुश्किलें और बढ़ गईं।
अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि बारिश के दौरान ट्रांसफाॅर्मर में फाॅल्ट आ गया था। मरम्मत के दौरान पता चला कि ट्रांसफाॅर्मर पूरी तरह जल चुका है। नया ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध कराकर जल्द ही बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें