फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल

Sun, 31 May 2026 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के ग्राम परसौनी रघुनाथ निवासी किसान जयप्रकाश यादव (42) की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शनिवार को पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचा।
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों से बातचीत कर घटना की जानकारी ली और उन्हें न्याय दिलाने का भरोसा दिया। जयप्रकाश यादव गत शनिवार सुबह खेत जाने के लिए घर से निकले थे। देर शाम उनका शव लक्ष्मणचक टोला भटवलिया स्थित चौरा के पास संदिग्ध अवस्था में मिला था।
पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव गांव लाने पर परिजनों और ग्रामीणों ने आक्रोश जताते हुए भवानी छापर-प्रतापपुर मार्ग जाम कर दिया था। अधिकारियों के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ और अंतिम संस्कार किया गया। प्रतिनिधिमंडल में पूर्व विधायक आशुतोष उपाध्याय, रामबली यादव, उमेश नारायण शाही, हृदयनारायण जायसवाल, जयराम राजभर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें