देवरिया में समाजवादी पार्टी की साइकिल संदेश यात्रा तीसरे दिन मंगलवार को शहर में निकली। शहर के सुभाष चौक से शुरू होकर यात्रा विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण किया गया। जिला उपाध्यक्ष उमेश नारायण शाही ने झंडी दिखाकर इसे रवाना किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही है। अस्पतालों में मरीजों को बेहतर सुविधा मिल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस सेवा उपलब्ध है।
साइकिल संदेश-यात्रा पुराना बस स्टेशन, नगर पालिका परिषद रोड, अबुबकर नगर, आरएलबीएल तिराहा, मोतीलाल रोड, कोतवाली चौराहा, बांस देवरिया, न्यू कॉलोनी, चकिया रोड, खरजरवा, साकेतनगर, ट्यूबवेल कॉलोनी, बस स्टेशन, शहीद गेट, रामनाथ देवरिया, सीसी रोड होते हुए हनुमान मंदिर पहुंचकर सभा में बदल गई। बेचूलाल चौधरी ने कहा कि चुंगी शुल्क समाप्त कर दिया गया है। छोटे कारोबारियों को काफी राहत मिल रही है। इस दौरान पूर्व विधायक दीनानाथ कुशवाहा, व्यास यादव, तेजप्रकाश जायसवाल, दीनानाथ चौधरी, छेदीलाल यादव, हृदयानंद जायसवाल, बजरंग बहादुर सिंह, अब्बास अंसारी, निसार अहमद आदि मौजूद रहे।
दोआबा में साइकिल यात्रा लेकर निकले सपाई
रुद्रपुर। समाजवादी पार्टी की साइकिल यात्रा तीसरे दिन दोआबा में गांव-गांव घूमी। इस दौरान उन्होंने लोगों के बीच प्रदेश सरकार की ओर से चल रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। साइकिल यात्रा में मंगलवार को पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
एकौना में जिला पंचायत सदस्य सिकंदर यादव के आवास से निकली साइकिल यात्रा को पूर्व प्रमुख सुरेंद्र प्रताप सिंह ने सपा का झंडा दिखा कर रवाना किया। सपा प्रत्याशी प्रदीप यादव, युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश यादव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा एकौना, भेड़ी, बकरुआ, सरांव, छपरा खुर्द, बसडीला, जगरनाथपुर, माझा नरायन, पचरुखा आदि गांवों में घूमी। इस दौरान सपाइयों ने प्रदेश सरकार की योजनाओं को गिनाया। उन्होंने में प्रदेश में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सपा सरकार की उपलब्धियों से बताकर प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनाने की अपील की। साइकिल यात्रा में रामकेवल यादव, धर्मवीर गुप्ता, सतीश सिंह, संतदेव यादव, विनोद यादव, निपेंद्र यादव, रविंद्र यादव, बेलाल खान, मनोज यादव, गोविंद, रमेश मिश्रा आदि मौजूद रहे।
साइकिल चलाकर उपलब्धियां गिनाई
सलेमपुर। दस दिन तक गांवों में चलने वाली सपा की साइकिल रैली को मंगलवार को भरथुआ चौराहा से विधायक मनबोध प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली के माध्यम से गांवों में भ्रमण कर कार्यकर्ताओं ने सपा सरकार की उपलब्धियों को बताया।
विधायक ने कहा कि वर्तमान सरकार ने आम जनता के लिए बिना भेद-भाव और पक्षपात किए कार्य कर रही है। चार सालों में सपा ने जो प्रदेश के अंदर विकास कार्य किया है। वह आज तक प्रदेश की कोई भी सरकार नहीं की है। 2017 में सपा पूर्ण बहुमत से पुन: सरकार बनाने जा रही है। चुनाव के समय जो भी वादा पार्टी ने किया वह चार साल में ही पूरा कर दिया है। साइकिल रैली इलाके के धोबी, भरथुआ, चोरडीहा, डेहरी, मुसैला, मगहरा, परसिया भगौती, बालेपुर, रायपुरवा आदि गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व विधायक सुुरेश यादव, विधानसभा अध्यक्ष सूरज यादव, मंजूर आलम, जैनुल अख्तर, रामप्रवेश यादव, पवन यादव, चन्द्रपाल यादव, सुबाष यादव, मनोज लारी, रंजना भारती, पंकज सिंह, टुन्नू वर्मा, सुनील यादव आदि मौजूद रहे।