फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उप डाकघर में एक माह से लेन-देन नहीं

Tue, 03 May 2016 10:54 PM IST
deoria
विज्ञापन
समस्या - फोटो : vishwavijaya tripathi
विज्ञापन
देव‌िररिया के रुद्रपुर उप डाकघर में एक माह से रुपये के लेन-देन का कार्य बंद पड़ा है। कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ने की प्रक्रिया में लापरवाही के कारण रुपया जमा, निकासी के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। हर रोज डाकघर पर आए लोगों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को रुपये लेने गए लोगों की कर्मचारियों से तीखी बहस हुई। इसके बाद कर्मचारी अपनी सीट छोड़ कर बाहर निकल आए।
विज्ञापन


नगर के पश्चिमी बाईपास स्थित उप डाकघर सीबीएस से जोड़ने की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद उप डाकघर अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की तरह पूर्णतया इंटरनेट सेवा से जुड़ जाएगा। जिसके लिए एक मार्च से कार्य चल रहा है। इधर दो अप्रैल से उप डाकघर में रुपये भी नहीं जमा हो रहे हैं और न ही लोगों के रुपये की निकासी हो पा रही है। लग्न में कर्ज लेकर काम किए लोग अब डाकघर का रुपये लेने के लिए रोज चक्कर काट रहे हैं।

रुपये नहीं मिलने पर कर्मचारियों और ग्राहकों में नोकझोंक भी हो जा रहे हैं। डाकखाने से रुपये लेने गए ब्रजेश गुप्ता, कमलेश गुप्ता, विश्वविजय पाठक, विनोद सिंह, शिवनरायण तिवारी, जयकिशुन आदि ने कहा कि अपना ही धन पाने के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। लग्न में उप डाकघर से रुपया नहीं मिलने पर कर्ज लेकर काम किया गया। अब कर्ज भरने के लिए भी ग्राहकों का रुपया डाकखाना नहीं दे पा रहा है। इस संबंध में उप डाकपाल सीपी पांडेय ने कहा कि कोर बैंकिंग सेवा से जोड़ने की प्रक्रिया में लापरवाही के कारण दिक्कतें हो रही हैं। इंटरनेट सेवा शुरू नहीं होने से लोगों को रुपये नहीं दिया जा सकता। चेन्नई ऑफिस से एक सप्ताह में कोड और आईडी बहाल होते ही लेन-देन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें