फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Elections : देवरिया में सपा-भाजपा समर्थकों में मारपीट, फायरिंग, पांच घायल

Thu, 03 Mar 2022 12:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
विज्ञापन
वीडियो से लिया गया चित्र... - फोटो : ani
विज्ञापन

गौरी बाजार थाना क्षेत्र के करमाजीतपुर गांव में बुधवार की रात करीब सवा दस बजे सपा और भाजपा समर्थकों में कहासुनी के बाद मारपीट धक्का-मुक्की और फायरिंग हो गई। इसमें पांच से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं को गंभीर चोटें आई हैं। दो कार्यकर्ताओं को गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर किया गया है। दोनों दलों के समर्थकों ने.एक दूसरे पर आरोप लगाया हैं।

विज्ञापन


 भाजपा समर्थकों का आरोप है कि सपा प्रत्याशी के समर्थक गांव में रात में पैसा और शराब बांट रहे थे, जिसका विरोध भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। बताते हैं इस पर झगड़ा हो गया, जिसमें मयंक ओझा, सुशील ओझा सहित पांच लोगों को चोटें आई हैं। मयंक और सुशील की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें गोरखपुर
रेफर कर किया गया है। झगड़े की सूचना पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

एसपी डॉक्टर श्रीपति मिश्रा का कहना हैं कि मारपीट की सूचना मिली है। फोर्स मौके पर  भेजा गया है, जांच में अगर पैसा बांटने की बात सामने आई तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें