फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनबह मुस्तकीम के हर घर में बनेगा शौचालय

Sun, 24 Jan 2016 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
शीतकालीन भ्रमण के दौरान रविवार को जिलाधिकारी अनिता श्रीवास्तव ने लोहिया गांव सोनबह मुस्तकीम में चौपाल लगा कर गांव वालों की समस्या सुनी।
विज्ञापन


इस अवसर पर गांव के हर घर में शौचालय बनाने का निर्णय लिया गया। डीएम ने गांव में जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत लोगों को लाभान्वित करने का निर्देश दिया।

चौपाल के दौरान गांव में विकास कार्यों की समीक्षा की गई।


करीब एक हजार की आबादी वाले गांव के लोगों से चौपाल के दौरान डीएम ने सीधा संवाद किया। उन्होंने गांव वालों को सरकार की महत्वाकांक्षी आम आदमी बीमा योजना के संबंध में विस्तार से बताया।

कहा कि इस योजना के तहत सामान्य अवस्था में मृत्वु होने पर 30 हजार रुपये और दुर्घटना वश मौत होने पर मृतक के परिवार को 75 हजार रुपये बीमा कंपनी की ओर से दिया जाएगा।
विज्ञापन


योजना के तहत गांव के 75 लोगों का पंजीकरण किया गया। डीएम ने स्वच्छता अभियान के तहत लोगों को शौचालय बनवाने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने ने कहा कि शौचालय बनवाने को सरकार 12500 रुपये का अनुदान दे रही है। सोनबह मुस्तकीम गांव के हर परिवार में शौचालय बन जाना चाहिए।

इसके लिए उन्होंने अभियान से जुड़े लोगों को निर्देश दिए। डीएम ने चौपाल के दौरान तहसील दिवस, राजस्व वाद, कृषक वीमा योजना, पोषण मिशन, बेसिक शिक्षा से जुड़े कार्यक्रमों की समीक्षा की।
विज्ञापन


सीडीओ ने गांव में आरसीसी सड़क निर्माण की धीमी प्रगति पर ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अभियंता को जवाब तलब किया।

चौपाल के दौरान प्राथमिक विद्यालय  के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। बेहतर सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले प्रतिभागियों को डीएम ने पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर सीडीओ कैप्टन आलोक शेखर तिवारी, एडीएम वीरेंद्र गुप्ता, राजकेश्वर, सीएमओं डॉ डीके सिंह, बीएसए मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें