फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कुख्यात तस्कर मुखिया का बेटा गिरफ्तार

Tue, 06 Jan 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली पुलिस ने मझौलीराज में पशु तस्करों के वाहन की टक्कर से दो युवकों की मौत के मामले में वांछित बिहार के सिवान जिले के कुख्यात पशु तस्करी के आरोपी अरमान खान को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर पहले से ही कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी सलेमपुर मनोज कुमार की अगुवाई में सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने सोमवार की रात मुखबिर की सूचना पर छपरा-सिवान रोड स्थित बबुनिया मोड़ के पास घेरा डालकर अभियुक्त अरमान खान पुत्र हसमुद्दीन खान को गिरफ्तार किया। एएसपी दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि हसमुद्दीन खान भी पशु तस्करी का सरगना है। इसको लोग मुखिया के नाम से जानते हैं।
पुलिस के अनुसार 10 दिसंबर की रात भंगड़ा भवानी चौराहे के पास एक बोलेरो वाहन ने बाइक सवारों को टक्कर मार दी थी, जिससे दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे। एक का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाते समय मौत हो गई। वहीं दूसरे का इलाज के दौरान कुछ दिन बाद मौत हो गई। जांच के दौरान बोलेरो वाहन से मवेशियों की बरामदगी हुई थी, जिसके बाद गोवध निवारण अधिनियम और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत कई धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। विवेचना में अरमान खान की संलिप्तता सामने आई थी।
विज्ञापन

गिरफ्तार अभियुक्त पर बिहार में हत्या के प्रयास, डकैती, आर्म्स एक्ट और विस्फोटक पदार्थ अधिनियम सहित एक दर्जन से अधिक एफआईआर दर्ज हैं। इस प्रकरण में पहले ही दो अन्य अभियुक्तों को जेल भेजा जा चुका है। सीओ मनोज कुमार ने बताया कि शेष आरोपियों की तलाश जारी है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें