फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अमेरिका के राष्ट्रपति का पुतला जलाया, मादुरो की रिहाई की मांग

Tue, 06 Jan 2026 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
फोटो कैप्शन भाटपार रानी तहसील गेट पर डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन करते वामपंथी स्रोत संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
सलेमपुर। माकपा एवं उत्तर प्रदेश खेत एवं ग्रामीण मजदूर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक पर प्रदर्शन किया। इसके बाद तहसील मुख्यालय गेट पर पहुंचकर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पुतला दहन किया। इस दौरान राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी सलेमपुर को सौंपा।
विज्ञापन

प्रदर्शनकारियों ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो एवं उनकी पत्नी की रिहाई की मांग की। सभा को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष कामरेड सतीश कुमार ने कहा कि अमेरिकी साम्राज्यवाद पूरी दुनिया में दखल दे रहा है। वेनेजुएला के राष्ट्रपति और उनकी पत्नी को रात में सैन्य कार्रवाई के जरिए अपहरण किया जाना लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा है।
जिला मंत्री रामनिवास यादव ने केंद्र सरकार की ओर से 29 श्रम कानूनों को समाप्त करने और मनरेगा की जगह नए रोजगार कानून लाने का विरोध किया। इसके साथ ही बिजली के निजीकरण व स्मार्ट मीटर पर रोक लगाने, गरीबों को प्रतिमाह 300 यूनिट मुफ्त बिजली देने, भूमिहीन गरीबों को आवास व खेती के लिए भूमि आवंटन, पेंशन योजनाओं को लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

सभा में वाराणसी में माले नेताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए सुधाकर यादव और नेत्री जीरा भारती की रिहाई की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर सुशील यादव, प्रेमचंद यादव, बलविंदर मौर्य, संजय कुमार गोंड, बिरजू गुप्ता, प्रदीप भारती, परमहंस भारती, रामचंद्र खरवार, शिवशंकर यादव माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें