फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटा आया दिल्ली से, पिता ने कहा पहले जाओ जांच कराओ

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटा आया दिल्ली से, पिता बोले-पहले जांच कराओ
विज्ञापन

चनुकी(देवरिया)। बृहस्पतिवार की सुबह एक युवक कार से गांव पहुंचा। पिता ने उसे घर के बाहर ही रोक दिया। कहा, पहले अपनी जांच कराओ फ़िर अंदर आना। यह बात युवक की मां को बुरा लगा, लेकिन कोरोना ने सभी को मजबूर कर दिया है। पिता स्वयं पुत्र को साथ लेकर अस्पताल पहुंचे और जांच कराकर डॉक्टर की सलाह पर युवक को आइसोलेट कर दिया।
विज्ञापन

लार थानाक्षेत्र के भरौली निवासी संतोष तिवारी का बेटा अभय तिवारी दिल्ली में रहता है। देश में लॉकडाउन हो जाने के बाद वह वहीं था। बुधवार को अभय अपनी कार से गांव चला और सुबह घर पहुंचा। कार दरवाजे पर लगा कर ज्यो हीं वह उतरा, घर के अंदर से निकले पिता ने उसे रोककर जांच कराने की बात कही। यह बात युवक की मां को अच्छा नहीं लगा वह घर के अंदर से बाहर निकल कर हस्तक्षेप करना चाही, लेकिन बीमारी को लेकर कुछ नहीं कह सकीं। पिता पुत्र को तुरंत सीएचसी लेकर पहुंचे और थर्मल स्क्रीनिंग कराया। डॉक्टर ने सुझाव दिया कि इन्हें 14 दिन तक कहीं अलग रखा जाय। डॉक्टर की बात मान कर युवक को घर के बाहर एक कोठरी में रखवा दिया गया। सूचना पर एसओ गिरिजेश तिवारी गांव पहुंच कर इसकी जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें