फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मां-बाप के केस के विवाद में बेटे ने वकील को पीटा

Wed, 03 Dec 2025 11:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बुधवार को परिवार न्यायालय में मुकदमे की पैरवी करना दो अधिवक्ताओं को भारी पड़ गया। दोपहर करीब दो बजे पीड़ित पक्षकार के नाराज बेटे ने विरोधी पक्षकार के अधिवक्ताओं के सिर पर प्रहार कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र के उमानगर निवासी वाचस्पति पांडेय दीवानी न्यायालय में अधिवक्ता हैं। परिवार न्यायालय में वैवाहिक विवाद के मुकदमे में तारीख थी। दंपती आपस में पैसे के लेनदेन को लेकर लड़ रहे थे। बीच-बचाव कर अधिवक्ता वाचस्पति पांडेय जैसे ही अपने चेंबर में आकर बैठे, राधिका देवी का लड़का पवन अधिवक्ता के कुर्सी के पास आकर उन पर हमला कर दिया। गंभीर चोट के कारण अधिवक्ता जमीन पर गिर गए। जब उन्हें बचाने में सहयोगी अधिवक्ता दीपक उपाध्याय गए तो उन पर भी पवन ने प्राण घातक हमला कर दिया।
यह देख अधिवक्ताओं ने हमलावर पवन को दौड़ाकर पकड़ लिया। इसी बीच कचहरी परिसर में तैनात पुलिसकर्मी उसे किसी तरह बीच बचाव करते हुए नजारत कक्ष में बंद कर दिए और मामले की सूचना शहर कोतवाल विनोद कुमार सिंह को दिए, जिनको अधिवक्ताओं के विरोध का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

सीओ सिटी व अपर पुलिस अधीक्षक के आश्वासन पर अधिवक्ताओं का गुस्सा शांत हुआ और देर शाम पुलिस आरोपी को लेकर कोतवाली गई। पुलिस ने अधिवक्ता की शिकायत पर मां-बेटे के विरुद्ध कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें