फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदनाम कर रहे कुछ सभासद : अलका

Thu, 04 May 2017 10:41 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
नगर पालिका अध्यक्ष और सभासदों ने जिला प्रशासन को मांग पत्र सौपा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष अलका सिंह ने कहा कि कुछ लोग अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। इनकार करने पर छवि बिगाड़ने की साजिश रच रहे हैं। सभासदों का गुट विकास कार्यों को बाधित करने में जुटा है। हालांकि जनता के सहयोग से उनकी मंशा नाकाम कर दी जाएगी। अध्यक्ष अलका गुुरुवार को दोपहर अपने कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कार्यकाल समाप्त होने को है अब तक सभासदों का गुट साथ रहा है समझ में नहीं आ रहा है कि चुनाव करीब आते ही यह लोग विरोध क्यो कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि 29 अप्रैल को बजट बैठक में 16 सभासद मौजूद थे। विकास कार्यों को अमली जामा के लिए समर्थन दिया। सभासदों का एक गुट अनावश्यक दबाव बना रहे हैं। जनहित के मुद्दों पर संवेदनशील है। सभासद सुभाष तिवारी ने डीएम को शपथ पत्र देकर बजट बैठक में उपस्थित रहने का दावा किया है। उपस्थिति पंजिका में बाकायदा दस्तखत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें