फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में असम राइफल्स के जवान की मौत

Mon, 23 Nov 2015 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रिश्तेदार के साथ बाइक से ससुराल जा रहे असम राइफल्स के जवान की सड़क हादसे में मौत हो गई। उसका रिश्तेदार घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है। यह हादसा खुखुंदू इलाके में रविवार की देर शाम को हुआ, जहां चारपहिया ने जवान के बाइक में टक्कर मार दी थी। परिवारवालों के मुताबिक, उसने कमांडो की ट्रेनिंग ली थी। वह हाल ही में दिवाली की छुट्टी लेकर घर आया था।
विज्ञापन



भटनी, नोनापार निवासी अविनाश चंद कुशवाहा (35) पुत्र जयप्रकाश असम राइफल्स में त्रिपुरा के राधानगर में तैनात थे। वह दिवाली में अवकाश लेकर घर आए थे। उनकी ससुराल के लोग शहर के देवरिया खास में रहते हैं। रविवार की शाम अपने रिश्तेदार बालेपुर निवासी अनूप के साथ वह बाइक से ससुराल आ रहे थे।

खुखुंदू थानाक्षेत्र के मुंडेरा और परसिया मिश्र गांव के बीच चारपहिया वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में जवान अविनाश चंद और अनूप घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जवान की हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


 हादसे की जानकारी होने पर परिवार के लोग पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और हादसे की सूचना त्रिपुरा यूनिट को दी। सेना के उच्चाधिकारियों से वार्ता के बाद जवान के पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। शहर कोतवाल गोपाल त्रिपाठी ने कहा कि हादसे में मौत हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें