पैकौली। सुरौली थाना क्षेत्र के भट्टजमुआंव गांव निवासी एक युवक को एसओजी टीम द्वारा पकड़े जाने की घटना चर्चा का विषय बनी रही। ग्रामीणों के अनुसार, एसओजी टीम ने गांव से सटे विशुनपुरा के पास युवक को पकड़ने की कोशिश की, मगर वह खेतों की ओर भाग निकला। इसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
हालांकि, पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इसी बीच युवक के भाई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो और पोस्ट साझा करने की बात भी सामने आई है। पोस्ट में कार्रवाई को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं।