फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेहरौना की घटना पर समाज कल्याण मंत्री के तेवर सख्त

विज्ञापन
समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण
विज्ञापन
देवरिया। पंडित दीन दयाल उपाध्याय आश्रम पद्धति विद्यालय मेरहौना के मेस संचालक ठेकेदार राजेश कुमार गुप्ता निवासी चौरीचौरा गोरखपुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। समाज कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि आरोपी मेस संचालक के अगर अन्य ठेके किसी सर्वोदय विद्यालय में चल रहे हैं तो उसे भी निरस्त किया जाए। मंत्री के निर्देश पर अधिकारियों ने ठेकेदार की फर्म को ब्लैक लिस्टेड कर दिया है।
विज्ञापन

आरोपी ठेकेदार राजेश कुमार गुप्ता मेहरौना स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में मेस का संचालन कर रहा था। चार अगस्त को ठेकेदार की ओर से स्कूल के बच्चों को बासी खाना परोसा गया, जिससे कई बच्चे बीमार हो गए। इनमें एक की उपचार के दौरान मौत हो गई। इस प्रकरण में समाज कल्याण विभाग द्वारा स्कूल के प्रधानाचार्य सूर्यकांत राय को निलंबित कर दिया गया है। समाज कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम अरुण ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशन में भ्रष्टाचार करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। इस प्रकरण में पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा को निर्देश दिया गया है कि पारदर्शी तरीके से जांच कर घटना सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें