संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में एमबीबीएस प्रथम वर्ष 2025-26 बैच में छात्रों के प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। अब तक 81 छात्रों ने दाखिला लिया है। इसमें छह ऑल इंडिया और 75 छात्र स्टेट कोटा के हैं। शनिवार को दो छात्रों ने प्रवेश लिया। प्रवेश समिति के सामने उपस्थित होने और कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद उनका नामांकन किया गया।
महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में नीट यूजी परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित होने के बाद प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो गई। मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस प्रथम वर्ष में सौ सीटें हैं। इसमें आल इंडिया कोटा की 15 सीटें हैं, जबकि प्रदेश के कोटा की 85 सीटें हैं।
प्रवेश के लिए प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमार बरनवाल के निर्देशन में गठित पांच सदस्यीय कमेटी में अध्यक्ष प्रो. जमाल हैदर तथा सह नोडल अधिकारी डॉ. प्रांशु पांडेय व सदस्य डॉ. प्रियंका राय, डॉ. जयंत राय, डॉ. प्रेम प्रकाश भारती हैंद्ध